उत्तर प्रदेश डिजिटल लाइब्रेरी

उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 33-3099/2557/2024-पंचायतीराज अनुभाग-3, दिनांक 17 मार्च, 2025 के क्रम में तथा भारत सरकार की Scheme of Special Assistance to States for Capital Investment (SASCI) 2023-24 के अंतर्गत प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थापना की जा रही है।

प्रथम चरण में प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जहाँ पंचायत भवनों में आधुनिक डिजिटल संसाधनों से युक्त पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, स्मार्ट टीवी, फर्नीचर, नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रकाशकों की पुस्तकें, ई-बुक्स तथा डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, किशोरों एवं युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संसाधन, डिजिटल कंटेंट तथा ई-लर्निंग सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। साथ ही ग्रामीण समुदाय में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए डिजिटल साक्षरता को सशक्त बनाना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं को आधुनिक ज्ञान संसाधनों से जोड़ते हुए उन्हें शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी अवसरों के लिए सक्षम बनाएगी तथा ग्राम पंचायतों को स्थानीय स्तर पर ज्ञान एवं नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित करेगी।

विभागीय उपलब्धियाँ